फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उपमुख्यमंत्री की एस्कॉर्ट में तैनात हेडकांस्टेबल की गोली लगने से मौत, दुर्घटनाग्रस्त कार में मिला शव

Sun, 24 Dec 2023 02:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हेडकांस्टेबल घर से ड्यूटी पर जा रहा था। गाड़ी में ड्राइवर सीट पर रिवॉल्वर मिली है। एयरबैग भी खुले मिले हैं। गोली कनपटी के आरपार हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। गाड़ी में पड़ी रिवॉल्वर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के सिरसा रोड पर गांव दरियापुर पुल के ऊपर रविवार सुबह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट में तैनात हेडकांस्टेबल हिसार के गांव किराडा निवासी सुनील की गाड़ी में गोली लगने से मौत हो गई। पुल के ऊपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस को गाड़ी में ड्राइवर सीट पर रिवॉल्वर भी मिला है। इसके अलावा गाड़ी के एयरबैग भी खुले मिले है। हेड कांस्टेबल के गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गोली कनपटी पर लगी और दूसरी तरफ से निकली है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक हेड कांस्टेबल सुनील के परिजन अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील शनिवार शाम को ड्यूटी से घर आया था और रविवार सुबह वापस सिरसा ड्यूटी पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल सुनील शुरू से ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा में तैनात था। मृतक सुनील को एक लड़का और एक लड़की हैं। वर्ष 2006 में सुनील पुलिस में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें