फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम ने नलवा हलके की रैली में दिए गए बयान पर फतेहाबाद की रैली में दी सफाई, कही ये बात

Thu, 11 Apr 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मनोहर लाल बोले कि भजनलाल की ही सोच के कारण आज भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। गुरु जंभेश्वर भगवान की जय के साथ संबोधन शुरू किया गया। 
विज्ञापन
मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेरे प्रदेश के तीन मुख्यमंत्रियों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। इनमें स्व.बंसीलाल, स्व. भजनलाल और ओमप्रकाश चौटाला शामिल हैं। आज जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं, वह चौधरी भजनलाल की सोच के कारण लड़ पा रहे हैं।

विज्ञापन


वह हमेशा कहते थे कि कर्मचारी गड़बड़ करते हैं, इनको कैसे काबू करें। उस समय के हालातों को देखकर हमारी सरकार बनने पर हमने ऑनलाइन सिस्टम किया। पूर्व मुख्यमंत्री फतेहाबाद की अनाज मंडी के शेड के नीचे आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

स्व. भजनलाल को लेकर नलवा हलके की रैली में दिए गए बयान पर मनोहर लाल फतेहाबाद की रैली में सफाई दी। अपने संबोधन की शुरुआत ही उन्होंने गुरु जंभेश्वर भगवान की जय का नारा लगाकर की। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल के साथ भी काम किया है। एक बार उनसे मिलने अध्यापक आ गए तो उन्होंने उनको सस्पेंड करने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


जब हमने मना किया तो उन्होंने कहा कि सड़कों की मोड़ और मास्टरां की मरोड़ निकाल कर रहूंगा। इसके बाद उन्होंने अध्यापकों को 20 मील दूर फेंक दिया। उसी को देखते हुए हमने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाई है।

आज 95 प्रतिशत अध्यापक इस ट्रांसफर पॉलिसी से खुश हैं। इसी तरह ओमप्रकाश चौटाला के साथ नौकरियों के विषय में चर्चा होती थी। नौकरियों में पर्ची-खर्ची चलती थी, लेकिन हमने 1 लाख 40 हजार लोगों को नौकरी दी, लेकिन किसी के भी किले नहीं बिकने दिए।

जिनकी लुगाई भाज गई, उनको भी पेंशन दी
मनोहर लाल ने कहा कि जिनकी लुगाई भाज गई, उनको भी हमने पेंशन दी। आज आयुष्मान कार्ड से लेकर सभी तरह की पेंशन तक घर बैठे बन रही है। लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

मनोहर बोले - भंडारे में देरी से पहुंचे तो पूड़ी नहीं मिली, बाहर आए तो चप्पल गायब
भिवानी में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नहीं पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कांग्रेस में टिकट वितरण पर एक उदाहरण के बहाने कटाक्ष किया। मनोहरलाल ने कहा कि एक भंडारे में देरी से जाने पर व्यक्ति को अंदर पूड़ी नहीं मिली और बाहर आया तो उसकी चप्पल भी गायब मिली।

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का रुझान गुरुग्राम और फरीदाबाद की तरह ही दादरी, भिवानी, हिसार, जींद की तरफ भी हो रहा है। इसमें भी दादरी और भिवानी में उद्योग पहले लगेंगे क्योंकि यहां जमीन सस्ती है।

उमेद पातुवास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे उमेद पातुवास ने वीरवार को भिवानी में पूर्व सीएम मनोहरलाल की मौजूदगी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मनोहर लाल ने उनको पार्टी का पटका पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें