फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रबी की फसल पर ओलावृष्टि की मार

Tue, 31 Mar 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मढ में हुई ओलावृ​ष्टि। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के चलते मंगलवार को दिनभर बादलवाही के बाद शाम को अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिले के कई गांवों में हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। इस कारण तैयार रबी फसलें, गेहूं और सरसों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। रतिया क्षेत्र में भी शाम को बादलवाही के बाद बारिश हुई है।
विज्ञापन


शाम 6 बजे के बाद गांव किरढान, मढ, खैराती खेड़ा रोड और सिरढान में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है। तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। किसान रामपाल, महेश चिलाना, बाबूलाल का कहना है कि फसलें इस समय दाना भरने की अवस्था में थीं लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने 6 माह की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ओलों की मार से गेहूं की बालियां टूट गई हैं और दाने काले पड़ जाएंगे।





रविवार के बाद दोबारा मार



जिले में रविवार को गांव ढाणी माजरा, भिरड़ाना, झलनियां, चंद्रावल, दौलतपुर, बरसीन, भूथन कलां, मताना, गिल्ला खेड़ा और बिसला में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। मंगलवार को फिर से बारिश और ओलावृषिट से फसलों को नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले फसल का गिरना पैदावार में भारी गिरावट लाएगा। वहीं प्रभावित गांवों के किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि भारी कर्ज लेकर उन्होंने खाद-बीज का प्रबंध किया था लेकिन अब उनके पास अगली फसल के लिए भी संसाधन नहीं बचे हैं।
विज्ञापन


-

शहर में कई जगह जलभराव

शहर और आसपास के क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के जवाहर चौक, डीएसपी रोड, हिसार-सिरसा रोड पर जलभराव हो गया। हिसार रोड पर पुराना पीएनबी बैंक के सामने चैंबर ही धंस गया है, इसके चलते हादसा होने की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें