फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में जिम संचालक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
मृतक विकास मित्तल
विज्ञापन
रतिया। रतिया शहर में जिम संचालक एवं पावर लिफ्टर विकास मित्तल की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जयसिंह व उनकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रतिया के वार्ड नंबर 17 निवासी विकास मित्तल (30) बुढलाडा रोड पर टिंबर स्टोर चलाता था और उसके ऊपर ही अपनी जिम भी चला रहा था। वह जिम और पावर लिफ्टिंग का शौकीन था। मृतक की पत्नी कोमल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पति ने लाइसेंसी पिस्तौल ली हुई थी। शनिवार देर रात को जिम में रिवाल्वर चेक करते समय फायर हो गया। इससे गोली विकास के सिर में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर विकास के ताऊ का बेटा नीरज मित्तल मौके पर पहुंचा तो विकास को घायल अवस्था में देखा। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन विकास को हिसार लेकर गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

पांच साल की है बेटी, चार माह की गर्भवती भी है पत्नी

जिम संचालक विकास मित्तल के परिवार में पत्नी के अलावा पांच वर्षीय बेटी भी है। उसकी पत्नी कोमल चार माह की गर्भवती है। विकास के पिता राजेंद्र मित्तल का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन

कोट
जिम संचालक विकास मित्तल के गोली लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पुलिस ने मृतक विकास की पत्नी कोमल के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


-जयसिंह शर्मा, एसएचओ, रतिया शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें