आयुष्मान में बेहतर प्रदर्शन पर टोहाना का सरकारी अस्पताल, क्वालिटी देने में भट्टूकलां होगा सम्मानित
स्वास्थ्य विभाग बेहतर प्रदर्शन पर दो और उपचार को लेकर अच्छी क्वालिटी देने पर चार अस्पतालों को करेगा सम्मानित
आयुष्मान योजना के तहत जिले में 9 निजी और 6 सरकारी अस्पताल है पैनल में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने और उपचार को लेकर मरीजों को अच्छी क्वालिटी देने पर 6 अस्पतालों का चयन किया है। इन अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें चार सरकारी और दो निजी अस्पताल शामिल है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को उपचार देने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों का सम्मानित करने के लिए बेहतर प्रदर्शन में टोहाना का सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में आई क्यू विजन अस्पताल फतेहाबाद का चयन किया है। इसके अलावा क्वालिटी प्रमाणित करने पर सीएचसी भट्टूकलां, सीएचसी जाखल और सरकारी अस्पताल टोहाना व निजी में राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना का चयन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने बेहतर प्रदर्शन में उन अस्पतालों का चयन होता है जो पात्रों को समय पर उपचार दे रहे हैं और उनके खिलाफ शिकायत कम है। इस आधार पर नंबर दिए जाते है।
---
जिले में है 15 अस्पताल पैनल में :
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 15 अस्पताल पैनल में शामिल है। इसमें 9 निजी औश्र 6 सरकारी अस्पताल शामिल है। इसके अलावा कई अन्य अस्पतालों को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।
--
आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले और क्वालिटी देने वाले 6 अस्पतालों को सम्मानित किया जा रहा है। इन अस्पतालों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
- मेजर डॉ. शरद तुली, जिला नोडल अधिकारी
--