नागरिक अस्पताल में आठ में से चार ओपीडी बंद, बिना दवा लौट रहे मरीज
सोमवार को बंद रही दंत, चर्म, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ की ओपीडी
ओपीडी रजिस्ट्रेशन 30 फीसदी तक हुआ कम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वजह ये है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर ही नहीं मिल रहे, ओपीडी भी बंद है। 50 फीसदी ओपीडी नागरिक अस्पताल की बंद पड़ी है। सोमवार को जहां अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं सन्नाटा पसरा रहा।
नागरिक अस्पताल में सोमवार को दंत रोग, चर्म रोग और मनोचिकित्सक विभाग में ओपीडी बंद रही। दंत चिकित्सा विभाग पूरी तरह से बंद रहा। चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक की ओपीडी पिछले सात दिनों से बंद है। मंगलवार को ये दोनों ओपीडी शुरू हो सकती है। इसके अलावा दंत चिकित्सक विभाग के डेपुटेशन पर तैनात डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के कारण ओपीडी बंद कर दी गई है।
नागरिक अस्पताल में ये है ओपीडी
नेत्र रोग विशेषज्ञ
चर्म रोग विशेषज्ञ
टीबी रोग विशेषज्ञ
मनोचिकित्सक
दंत रोग विशेषज्ञ
स्त्री रोग विशेषज्ञ
नाक-गला रोग विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
बिना दवा लौट रहे मरीज :
नागरिक अस्पताल में आम दिनों में ओपीडी रोजाना 650 से 700 तक हो होती है, लेकिन अब ओपीडी 30 से 40 फीसदी तक कम हो गई है। अस्पताल में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से मरीज आ रहे है, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है।
डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आने के कारण दिक्कत आ रही है, फिर भी हम अपनी तरफ से कोशिश कर रहे है। आयुष विभाग के डॉक्टरों की भी सेवाएं ली जा रही है।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी