फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बजाने पर चार बुलेट का चालान, एक जब्त

विज्ञापन
फतेहाबाद में वाहनों के दस्तावेजों की जांच करती हुई ट्रैफिक पुलिस टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को सख्ती करते हुए चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस ने मॉडल टाउन और थाना रोड पर चार बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे। इन्हें 11 हजार से 22 हजार तक का चालान किया गया है। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हेतराम ने टीम के साथ मॉडल टाउन में अभियान चलाया। यहां पर दो बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे। इसके बाद टीम थाना रोड पर पहुंची, यहां पर दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए और एक जब्त किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक का 22 हजार, दूसरे का 15 हजार, तीसरे का साढे़ 11 हजार तथा चौथे का साढ़े 15 हजार का चालान किया गया है। कंपनी के लगाए गए सायलेंसर को हटाकर दूसरे लगाए गए थे।
कोठ
शहर में बुलेट मोटरसाइकिल चालकों द्वारा पटाखे बजाने की शिकायतें मिल रही थी, इससे जनता भी परेशान हो होती है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वीरवार को अभियान चलाया गया और चार मोटरसाइकिल चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें