फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली बोले, थोड़ा सा रूके हैं तो पहले से लंबी कूद के साथ आगे बढ़ेंगे

Fri, 15 Mar 2024 05:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों ने जात-पात, अमीर-गरीब से ऊपर उठकर विश्वास करते हुए रिकॉर्ड वोटों से अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा था।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि साढ़े चार साल तक भाजपा के साथ जजपा ने सम्मानपूर्वक गठबंधन में रहकर बेहतर सरकार चलाई और प्रदेश के हित में कार्य किया है। अभी थोड़ा सा रूके हैं, तो पहले से लंबी कूद के साथ आगे बढ़ेंगे। जनता को मायूस होने की जरूरत नहीं है। टोहाना के विकास के लिए और कार्य करवाए जाएंगे। किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री शुक्रवार को भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों ने जात-पात, अमीर-गरीब से ऊपर उठकर विश्वास करते हुए रिकॉर्ड वोटों से अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा था। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निभाया है। क्षेत्र की जनता हमारे साथ है, इसलिए पहले से अधिक ऊर्जा के साथ जनता के लिए विकास कार्य करवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कोई स्वार्थ के लिए या पैसे कमाने के लिए नहीं आए, बल्कि देश सेवा करने आए हैं। नागरिकों के हित में बेहतरीन सुविधाओं को लेकर समाजसेवी व नेता के रूप में निरंतर प्रयासरत करते रहेंगे।

डॉ.अशोक तंवर के साथ पहले काम किया, शुभकामनाएं देंगे
भाजपा द्वारा सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ.अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाने के सवाल पर बबली ने कहा कि डॉ.अशोक तंवर के कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उनके साथ काम किया है। इसलिए सिरसा लोकसभा से उन्हें भाजपा की टिकट मिलने पर वे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। बबली ने कहा कि टोहाना में जो भी विकास कार्य प्रगति पर हैं, उनको पूरा करने का काम करेंगे। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में रिकाॅर्ड विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आगे भी टोहाना प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। इस दौरान देवेंद्र बबली ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने जहां बबली-वहां हम के नारे लगाकर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें