फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारिया में पशुबाड़े में लगी आग, तीन पशु जलकर मरे, चार झुलसे

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव कुम्हारिया में आग लगने के बाद का हाल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कुम्हारियां में पशुबाड़े में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में तीन भैंसों की जलकर मौत हो गई व चार पशु झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव कुम्हारियां में शिव कुमार जांगड़ा के पशुबाड़े में शनिवार दोपहर को डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। बाड़े में तीन भैंस के अलावा चार अन्य पशु भी बांध रखे थे। बाड़े से धुआं निकलता देख परिवार के लोग भाग और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, इसके अलावा दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई। देखते ही देखते आग फैल गई, परिवार के लोगों ने इस दौरान चार पशुओं को बाहर निकाला। इसके अलावा तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें