फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर संचालक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, अब चलेगा कोर्ट केस

Mon, 04 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
ड्रग्ज - फोटो : file
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव कुकड़ावाली के मेडिकल स्टोर पर सरकारी अस्पताल की दवाइयां मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के नोटिस का संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया है। विभाग अब संचालक पर कोर्ट केस करने की तैयारी में है। विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक को 15 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा था, जिसका समय पूरा हो गया है। ड्रग कंट्रोलर डॉ. रमन श्योराण ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दे दी है। सीएमओ भी कमेटी बनाकर अपने स्तर पर जांच करेंगे कि सरकारी अस्पताल की दवाइयां मेडिकल स्टोर पर कैसे पहुंची।
विज्ञापन


फतेहाबाद से 12 किलोमीटर दूर गांव कुकड़ावाली में एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर 19 मार्च को एसएमओ डॉ. मुनीष बसंल ने ड्रग कंट्रोलर की टीम के साथ छापामारी की थी। टीम को मेडिकल स्टोर से सिविल अस्पताल में मिलने वाली सरकारी सप्लाई की सात तरह की दवाइयां मिली थीं। टीम ने दवाइयों को कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन नोटिस के 15 दिन बाद भी स्टोर संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

सड़क पर मिली दवाइयोें से हो सकता है कनेक्शन
बता दें कि सिरसा रोड पर सरकारी अस्पताल की दवाइयां का जखीरा मिला था। इसे स्वास्थ्य विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो दवाइयां फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की निकली। उसके कुछ दिन बाद ही दवाइयां प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर भी पाई गई। उसमें कुछ दवाइयां ऐसी भी थी जो सड़क किनारे मिली थी। इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि मेडिकल स्टोर पर मिली दवाएं भी अस्पताल से वहां पहुंची हैं।
विज्ञापन


विभाग नहीं कर रहा रिपोर्ट का खुलासा
सड़क किनारे मिली दवाइयों के मामले में 20 दिन बाद भी कमेटी मामले की जांच नहीं कर पाई है। एसएमओ ने अपनी जांच में खामियां छोड़ दी। इसके बाद सीएमओ ने दोबारा जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच में यह सामने आ चुका है कि सड़क पर मिली 89 प्रकार की दवाइयां थी और इसमें पांच फार्मासिस्ट की लापरवाही है। विभाग अभी रिपोर्ट का खुलासा करने से बच रहा है।
 
कुकड़वाली में मेडिकल स्टोर पर मिली दवाइयों के मामले में नोटिस के बावजूद कोई जवाब नहीं आया है। इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट दे दी गई है। अब मामला कोर्ट में डाला जाएगा। -डॉ. रमन श्योराण, ड्रग कंट्रोलर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें