जलेबी बाबा को कोर्ट में पेश कर बाहर लाती पुलिस। दूसरी ओर फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज होगी बाबा को सजा
जलेबी बाबा के कृत्यों का नतीजा मंगलवार को आ जाएगा। अदालत ने उसे दोषी साबित कर दिया है और मंगलवार को बाबा को सजा का ऐलान होगा। सभी की नजर अदालत पर है और उसे कितनी सजा मिलेगी, इसका पता मंगलवार को चल जाएगा।
जलेबी बाबा के कुछ वीडियो हमारे पास आए हैं, जिसमें वह महिलाओं को नशा देकर उनसे संबंध के लिए स्वीकृति करवाता दिख रहा है। यह व्यक्ति महिलाओं को पहले नशा देता था फिर उनसे स्वीकृति लेता था। जाहिर है कि महिलाएं नशे में होती थीं और उनको कुछ समझ नहीं आता था और बाबा के झांसे में आकर सहमति देती थी। -विजय कृष्ण रंगा, पीड़ित पक्ष के वकील