जाखल की राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। रेलवे पुलिस अधीक्षक अंबाला ने जाखल जीआरपी चौकी में खाली पड़े दोनों ही पदों पर नियुक्ति के आदेश देते हुए पिछले दस सालों से भी ज्यादा समय से रिक्त चल रहे इन पदों को भर दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में महिला पुलिस कर्मियों के दो पद हैं। लेकिन करीब दस सालों से भी ज्यादा समय से दोनों ही पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर या तो नियुक्ति नहीं की जाती थी और अगर नियुक्ति के आदेश जारी हो भी जाते थे तो कर्मचारी यहां से अपना तबादला करा लेती थीं।
विज्ञापन
इससे रेलवे पुलिस चौकी एवं स्टेशन पर महिला पुलिस कर्मियों का अभाव बना रहता था। कांस्टेबल सुदेश कुमारी को भिवानी से तथा हेड कांस्टेबल विजय लक्ष्मी को हिसार से स्थानांतरित कर जाखल में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों अमर उजाला ने इस मामले को प्रकाश में लाते हुए इस पर रेलवे पुलिस अधीक्षक का ध्यान दिलाया था। वहीं रेलवे पुलिस अधीक्षक अंबाला केडी गोयल ने जल्द ही जाखल पुलिस चौकी में महिला पुलिस कर्मियों का आश्वासन भी दिया था। जिसके कुछ दिनों ही बाद रेलवे पुलिस अधीक्षक ने चौकी में एक महिला कांस्टेबल व एक महिला हेड कांस्टेबल की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें से एक कांस्टेबल ने जहां अपना कार्यभार संभाल लिया है वहीं हेड कांस्टेबल के भी जल्द ही पदभार संभालने की उम्मीद है।
दोनों पर नियुक्ति के मिले आदेश
रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रामफल ने कहा कि चौकी के दोनों महिला पुलिस कर्मियों के पदों पर नियुक्ति के आदेश मिल गए हैं। जिनमें से एक कांस्टेबल सुदेश कुमारी ने ज्वाइन कर लिया है जबकि दूसरी हेड कांस्टेबल विजय लक्षमी जल्द ही ज्वाइन कर लेंगी।