फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी से रतिया की प्यास बुझाने की तैयारी, सीएम दफ्तर से मिली मंजूरी

Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुनीता दुग्गल, चेयरपर्सन, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
रतिया शहर की सालों पुरानी नहरी पेयजल की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। रतिया में नहरी पेेयजल की सप्लाई संबंधी एक प्रस्ताव को सीएम दफ्तर से मंजूरी मिल गई है। पेंच अब सिर्फ जमीन की उपलब्धता पर आकर अटक गया है। अगर रतिया नगर पालिका जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ एकड़ जगह उपलब्ध करा देती है तो रतिया शहर को नहरी पेयजल सप्लाई का रास्ता बिल्कुल साफ हो सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति-एवं जनजाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल के प्रयासों के चलते ये मसला सिरे चढ़ा है। इस प्रोजेक्ट के रास्ते में अब जमीन की कमी रोड़ा ना बने, इसके लिए भी दुग्गल ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रोजेक्ट को सीएम दफ्तर से मंजूर होने की पुष्टि खुद सुनीता दुग्गल ने की है।

रतिया नगर पालिका चेयरपर्सन और अधिकारियों के साथ दुग्गल ने एक बार बातचीत कर भी ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि रतिया के जाखनदादी में पड़ी नपा की जमीन को जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपने पर सहमति बन सकती है। रतिया नगर पलिका की लगभग 27 एकड़ जगह जाखनदादी में पड़ी है। अगर इसमें से कुछ जगह जनस्वास्थ्य विभाग को सौंप दी जाए तो यहां पर भी फतेहाबाद की तर्ज पर नहरी पानी वाटर वर्क्स बनाए जा सकते हैं जिससे रतिया शहर की जनता को पेयजल के लिए नहरी पानी मिल सके।
विज्ञापन



डायरिया से अरोड़ा कालोनी के सैकड़ों लोग हुए थे बीमार, दो मासूमों की गई थी जान
लगभग छह माह पहले रतिया की अरोड़ा कॉलोनी में दूषित पेयजल सप्लाई के चलते दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी जबकि इसी कॉलोनी के सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे। प्रशासन ने खुद कई सप्ताह तक उस समय टैंकरों के सहारे पेयजल की सप्लाई कॉलोनी में की थी और जनस्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी की पेयजल पाइपों को ही बदल दिया था। उस वक्त ये बड़ा मुद्दा बना था और विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी शहर में नहरी पेयजल की सप्लाई की मांग की थी। सुनीता दुग्गल ने रतिया रैली के समय भी ये मांग उठाई थी लेकिन अब जाकर ये मांग मंजूर हुई है।


नहरी पेयजल स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद, फतेहाबाद में नहीं रहती पानी की दिक्कत
नहरी पेयजल भूजल के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की मानें तो भूजल में मौजूद कई तत्व ऐसे होते हैं जिनका नियमित रूप से इस्तेमाल शरीर की हड्डियों को नुक्सान पहुंचाते हैं जबकि नहरी पानी इस मामले में काफी सही माना जाता है। इसी के चलते फतेहाबाद में भी नहरी पेयजल की नियमित सप्लाई अब शुरू की जा चुकी है। फतेहाबाद में कांग्रेस राज में ही खैरातीखेड़ा रोड़  पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दो वाटर वर्क्स बनाए गए थे। जिससे पूरे फतेहाबाद शहर को नहरी पेयजल की सप्लाई की जाती है। इतना ही नहीं, लगभग दस एकड़ में बने इन वाटर वर्क्स में इतना पेल का स्टॉक हो जाता है कि गर्मियों का पूरा सीजन पानी की कटौती करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन



रतिया शहर को नहरी पेयजल के प्रस्ताव पर सीएम दफ्तर से लगातार संपर्क में थी। अब आखिरकार सीएम साहब से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। विभाग को नपा की ओर से कुछ जमीन चाहिए। अब इस जमीन का इंतजाम करने में जुटी हूं। रतिया की जनता से फिर वादा करती हूं कि उन्हें बहुत जल्द रतिया में नहरी पेयजल मिलेगा।
-सुनीता दुग्गल, चेयरपर्सन, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें