फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: वाई-फाई का पासवर्ड न देने पर गांव बैजलपुर में व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, कैंची से किए वार

Tue, 20 Feb 2024 12:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में फतेहाबाद में वाई-फाई का पासवर्ड नहीं मिलने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव बैजलपुर में वाई-फाई का पासवर्ड नहीं मिलने पर दुकान के पड़ोसी ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामले के मुताबिक 35 वर्षीय संदीप गांव के मेन बस स्टैंड पर फोटो स्टेट की दुकान चलाता है उसके पास इंटरनेट के लिए वाई-फाई कनेक्शन लगा हुआ है।

विज्ञापन


बीते दिनों उसने पासवर्ड बदल दिया। सोमवार शाम को दुकान बंद कर घर जाने लगा तो इस बात से नाराज पड़ोसी भूप सिंह ने कैंची से दुकानदार संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद परिजनों ने संदीप को भुना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें