फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, फतेहाबाद में लघु सचिवालय के सामने डटे तीन हजार किसान 

Sat, 16 Jan 2021 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के सामने खड़े ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान 26 जनवरी को भाजपा नेताओं से ध्वजारोहण करवाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के लिए किसानों ने शनिवार को रिहर्सल की। हरियाणा में फतेहाबाद के अलग अलग इलाकों के किसान ट्रैक्टर लेकर लघु सचिवालय परिसर के सामने पहुंचे। यहां पर रिहर्सल के रूप में शक्ति प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान महासभा राष्ट्रीय महासचिव रूलदू सिंह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। उनके अलावा विभिन्न संगठनों के नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लघु सचिवालय परिसर के सामने तीन हजार से ज्यादा किसान ट्रैक्टर लेकर आए।

किसानों ने लघु सचिवालय परिसर के सामने नेशनल हाईवे पर ही धरना दे दिया। हाईवे और इसके साथ लगती खाली जगहों पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए गए। मंच से संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसान सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले से भारी संख्या में किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली कूच कर रहे हैं। जब तक सरकार तीनों कृषि बिल वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन के बीच शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भी दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान आए किसानों के लिए चाय व लंगर सेवा का विशेष प्रबंध किया गया था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा। वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा। लघु सचिवालय का गेट प्रशासन ने बंद करवा दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि किसानों का कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें