फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: घुमंतू जनजाति के कार्यक्रम में विधायक के आने का विरोध, किसानों ने की नारेबाजी

Tue, 31 Aug 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया/फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान नेता निर्भय सिंह व गुरप्यार सिंह ने कहा कि उनका कार्यक्रम को लेकर कोई विरोध नहीं है। वह तो सिर्फ कार्यक्रम में पहुंचने वाले बीजेपी सरकार के नुमाइंदों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
रतिया में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया में घुमंतू जनजाति के लोगों से जुड़े कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण नापा के आने की सूचना पाकर काफी किसान विरोध करने पहुंच गए। यह कार्यक्रम कम्बोज धर्मशाला में सुबह 10 बजे रखा गया था। किसानों ने सरकार व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के विरोध के चलते भारी पुलिस बल विधायक कार्यालय और कम्बोज धर्मशाला के बाहर मौजूद रहा। दोपहर 12 बजे बाद तक विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का नहीं, बीजेपी नेताओं का विरोध
किसान नेता निर्भय सिंह व गुरप्यार सिंह ने कहा कि उनका कार्यक्रम को लेकर कोई विरोध नहीं है। वह तो सिर्फ कार्यक्रम में पहुंचने वाले बीजेपी सरकार के नुमाइंदों का विरोध कर रहे हैं। कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश हैं कि बीजेपी नेताओं का हर जगह विरोध करना है। इसलिए वह विरोध करने पहुंचे हैं।

विधायक के विरोध के लिए एकत्रित हुए किसानों को समझा दिया गया है कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। -रूपेश चौधरी, प्रभारी, शहर थाना रतिया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें