किसान आंदोलन में टोहानी में दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया।
फतेहाबाद के टोहाना शहर में हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित नेशनल हाईवे 148बी पर किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। मृतक की पहचान रोहतक निवासी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के तौर पर हुई है। विजय को टोहाना के नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में गश्त पर नियुक्त किया गया था। वह फोर्स के साथ बिश्नोई धर्मशाला में रहता था और मंगलवार शाम को सीने में दर्द होने पर वह ड्यूटी के बाद अपने घर रोहतक चला गया।
विज्ञापन
जहां रात को उसका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। मगर किसान आंदोलन के चलते उन्हें फतेहाबाद पुलिस लाइन बुलाया गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर में लिफ्टिंग पार्टी में नियुक्त करने की जानकारी है। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया। जिस पर परिजनों ने उसे घर वापस आने को कहा। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजय कुमार अपने घर रोहतक चला गया। जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।