फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल व पंजाब के गांवों से दिल्ली रवाना हुए किसान

Thu, 14 Mar 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से वीरवार को दिल्ली कूच और किसान महापंचायत के आह्वान पर बुधवार को ही किसानों ने दिल्ली के लिए रवानगी की। जाखल के अलावा पंजाब के साथ लगते गांवों के किसान भी बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप व ट्रेन के जरिये दिल्ली की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

पंजाब के गांव जगलान से किसानों का काफिला जाखल होकर निकला। इस दौरान किसान नेताओं जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, रणजीत सिंह आदि ने कहा कि वीरवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत होगी। इस महापंचायत में भाग लेने के लिए वे रवाना हुए हैं। इन किसानों ने कहा कि शांतिमय तरीके से एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों पर जिस तरह केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा सरकार गोली और लाठी चला रही उससे हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। सरकार कितना भी जुल्म कर ले किसान नेता सरकार के जुल्म से झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें