फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब से टोहाना होकर दिल्ली जाने वाले रास्तों पर मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। किसानों द्वारा दिल्ली कूच की कॉल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। इसके चलते पंजाब से जुड़े मनियाना रोड पर पुलिस की टीमें तैनात रहीं। सदर थाना प्रभारी देवीलाल के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही जबकि प्रशासन द्वारा पंजाब को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 148 को पहले से पूरी तरह ब्लॉक किया हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पंजाब की तरफ से कोई वाहन टोहाना के रास्ते दिल्ली नहीं जा पाए जबकि मूनक के रास्ते धमतान साहिब होते हुए नरवाना से दिल्ली की ओर चले गए।

पक्का मोर्चा पर हुई किसान संगठनों की बैठक
शहर के हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता लाभ सिंह ने की। उन्होंने कहा कि एमएसपी कानून, किसानों के कर्ज माफी, आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केस सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान भाग लेंगे, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा-जजपा का ठगबंधन हुआ था, जो टूट गया। भाजपा नायब सैनी को सीएम बनाकर ओबीसी वोट बैंक को बरगलाना चाहती है और सीएम मनोहर लाल के विरोध को देखते हुए उन्हें हटाया गया है। सरकार ने जो वायदे जनता से किए थे, वह पूरे नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें