फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोर्टल में तकनीकी खामियों से किसान अपनी फसल का नहीं करवा जा रहे पंजीकरण

Sat, 28 Sep 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की समस्या का ज्ञापन सौंपते हुए किसान संगठन ।
विज्ञापन
रतिया। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में तकनीकी खामियां होने के कारण किसान अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। इसके चलते किसानों में रोष है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तहसील कमेटी की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रतिया इकाई सचिव गगन भुल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए फसल एमएसपी पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा नाम से पोर्टल बनाया है ताकि किसान उस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवा कर मंडियों में सरकारी रेट पर फसल बेच सकें। जिला प्रधान निर्भय सिंह ने कहा कि अब धान की फसल बिल्कुल पक चुकी है। परंतु पोर्टल में तकनीकी खराबी होने से किसानों का पंजीकरण नहीं हो रहा।
जब किसान इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो वह कार्यालय में दिखाई नहीं देते और वहां मौजूद कर्मचारी उन्हें चुनाव ड्यूटी की बात कहकर टरका देते हैं। किसान लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते किसानों में भारी रोष है। इस मौके पर बलविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, मुंदरी सिंह, काला सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें