फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन एक सप्ताह के लिए बंद

विज्ञापन
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार से परिवार नियोजन के तहत होने वाले ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। एक सप्ताह तक ऑपरेशन बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार को नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ, एलएमओ, एनेस्थीसिया और नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित मिली हैं। डॉक्टर व स्टाफ कोरोना संक्रमित होने से ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। सात दिनों के बाद ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में रोजाना परिवार नियोजन के तहत 10 से 15 ऑपरेशन हो रहे हैं। हालांकि अस्पताल में अन्य ऑपरेशन जिसमें आंखों का और ईएनटी से संबंधित जारी रहेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है। अस्पताल में सामान्य बीमारियों को लेकर कम ही मरीज आ रहे हैं। अहम बात यह है कि कई लोग कोरोना जांच के डर से नागरिक अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का ठंड व कोरोना संक्रमण के कारण कम लोग ओपीडी में आ रहे हैं। अस्पताल में आम दिनों में 550 से 600 तक ओपीडी होती है।
10 दिन बाद फिजिशियन की ओपीडी हुई शुरू
नागरिक अस्पताल में सोमवार को 10 दिन बाद फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा की ओपीडी शुरू हो गई है। डॉ. मनीष के कोरोना संक्रमित होने के कारण ओपीडी बंद थी। इसके चलते टीबी, हेपेटाइटिस के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। सोमवार को दोबारा ओपीडी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में परिवार नियोजन स्कीम के तहत होने वाले ऑपरेशन को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अस्पताल के कई डॉक्टर संक्रमित होने के कारण ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें