फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

480 ग्राम गांजा सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस टोहाना की टीम ने गश्त के दौरान एक महिला को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला बाबा बूटा शाह बस्ती टोहाना की रहने वाली है। शहर थाना टोहाना में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सीआईए टीम एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान ढाब बस्ती रोड, टी प्वाइंट चंडीगढ़ रोड पर पहुंची तो ढाब बस्ती की ओर से एक महिला हाथ में लिफाफा लिए आती दिखाई दी। अपने सामने पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गई और मुड़कर चलने लगी। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें