फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची गैंग के सरगना का छोटा भाई अंग्रेज व बंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद रोड पर सरकारी कॉलेज के पास किशनलाल भजनलाल पेट्रोल पंप पर एक अक्टूबर की रात को साढ़े 12 बजे फायरिंग व तोड़फोड़ करने तथा नकदी लूटने और जबरन तेल डलवा कर फरार होने के मामले में पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में बच्ची गैंग के सरगना का छोटा भाई रिंकू उर्फ अंग्रेज व विजय उर्फ बंटी भूना शामिल हैं। इनके विरुद्ध फतेहाबाद, अग्रोहा, भूना पुलिस थानों में डकैती, लूटपाट, घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने, अवैध हथियार रखने तथा नशा तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार, हथियार व अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। पुलिस ने 2 अक्तूबर की दोपहर को ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दो बदमाशों की पहचान कर ली थी। थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर साइबर सेल की मदद से सुराग लगाने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
विजय उर्फ बंटी पर कई मामले दर्ज
बच्ची गैंग के विजय उर्फ बंटी पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। इन मामले में चोरी, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने, घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने, नशीले पदार्थ की तस्करी करने जैसे केस दर्ज हैं। जबकि रिंकू उर्फ अंग्रेज के खिलाफ 25 अप्रैल 2019 को अलग-अलग डकैती की दो एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें