फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो अवैध निर्माणों और कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर

Fri, 13 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहरी क्षेत्र में डांगरा रोड पर रतिया-हिसार बाईपास के पास बिना लाइसेंस विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी और दो अवैध निर्माणों को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉटों की बाउंड्री, सड़क व अन्य निर्माणों को जेसीबी से हटाया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई डीटीपी मंदीप सिहाग के नेतृत्व में की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नगर परिषद सचिव मुनीश निंबल मौजूद रहे। इस टीम में सहायक सुरेश कुमार, फील्ड इंस्पेक्टर सपना, जेई संदीप कुमार सहित इंफोर्समेंट ब्यूरो विंग की पुलिस फोर्स भी शामिल रही।
डीटीपी विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना लाइसेंस व बिना स्वीकृति के काटी जा रही कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। अवैध कॉलोनियों में निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें