फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का आखिरी दिन, मंडी में लगी लाइन

Fri, 13 Nov 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर नई अतिरिक्त अनाजमंडी के बाहर गेट के लिए लगी ट्रैक्टरों की कतार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद बंद शनिवार के बाद बंद हो जाएगी। ऐसे में अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। कई मंडियों में परिसर के बाहर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रखने के आदेश है। इस बार अंतिम दिन रविवार होने के कारण धान की खरीद प्रक्रिया शनिवार को ही खत्म हो जाएगी। सरकारी भाव का लाभ उठाने के लिए किसान मंडियों में अंतिम दिनों में जल्दबाजी करने लगे हैं।
ऐसे में शुक्रवार को जिले की मंडियों में 1,81,790 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक कुल आवक 72,22,070 क्विंटल तक पहुंच गई है जबकि 67,77,450 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई है। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 10,500 से अधिक किसानों के गेट पास कट चुके हैं।
विज्ञापन


19.95 लाख क्विंटल धान का उठान बाकी
अनाज मंडियों में खरीद के साथ धान के उठान की प्रक्रिया भी धीमी बनी हुई है। अब तक 47,82,380 क्विंटल धान का उठान हो चुका है जबकि 19,95,070 क्विंटल धान का उठान अभी बाकी है। मंडियों में धान पड़ा है। नई आवक के लिए मंडियों में जगह की कमी बनी हुई है। इसका असर मंडियों की व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। मंडी परिसर के बाहर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगने से किसानों को अपनी फसल की खरीद का इंतजार करना पड़ रहा है।
-
कटाई बाकी, खरीद अवधि बढ़ाने की मांग
किसान मंदीप कुमार, सुनील कुमार, विकास और विजयपाल ने बताया कि खेतों में अभी धान की कटाई पूरी नहीं हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में भी मंडियों में फसल की आवक जारी रहेगी। खरीद बंद होने की तारीख नजदीक होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अभी काफी फसल मंडियों में पहुंचना बाकी है इसलिए सरकार को धान की सरकारी खरीद की अवधि बढ़ानी चाहिए ताकि कोई भी किसान एमएसपी पर फसल बेचने से वंचित न रहे।
:: धान की एमएसपी पर खरीद 15 नवंबर तक जारी रखने के आदेश हैं। जिन किसानों ने अभी तक अपनी धान की फसल नहीं बेची है वे निर्धारित समय में फसल मंडी में लेकर आएं ताकि उन्हें एमएसपी का लाभ मिल सके।
- अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।

शहर नई अतिरिक्त अनाजमंडी के बाहर गेट के लिए लगी ट्रैक्टरों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें