फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: शराबी ने नशे में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, अग्रोहा मेडिकल में हुई मौत

Wed, 24 Aug 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सुभाष (46) निवासी कबीर बस्ती शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया गया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के कबीर बस्ती में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। व्यक्ति को गंभीर हालत में फतेहाबाद नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां से उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक सुभाष की पत्नी सुनीता के बयान पर इत्तेफाकिया की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुभाष (46) निवासी कबीर बस्ती शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया गया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर कार्रवाई करके शव परिवार को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें