फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
फतेहाबाद अग्रवाल कॉलोनी में ह​ल्कि बारिश के बाद का दृश्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में मौसम में बदलाव के साथ शनिवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। शहर के आधे हिस्से बीघड़ रोड, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क क्षेत्र में बारिश हुई जबकि आधे शहर में सिर्फ ठंडी हवा चली। हालांकि, मौसम सुहाना होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई है। ठंडी व तेज हवा चलने के कारण लोग शाम को घरों से बाहर निकलें और पार्काें और बाजारों में टहलते नजर आए। सुबह के समय हवाएं थमने से एकबारगी उमस भरी गर्मी भी रही। अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम में परिवर्तन के आसार बने हुए हैं। किसानों का मानना है कि शांतिप्रिय बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। मगर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश से नरमा, ग्वार और धान की फसलों पर नुकसान होगा। इस कारण उत्पादन में कमी हो सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार तक जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें