फतेहाबाद में चालक से बहस करता एसआई वीरेंद्र सिंह (पगड़ी में)।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भाजपा दफ्तर बैरिकेड्स लेकर जाने के लिए दबाव बनाते हुए पीसीआर पर तैनात एक एसआई और उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा टाटा एस गाड़ी चालक से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। एसपी ने बदसलूकी का वीडियो देख आरोपी एसआई विरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
गाड़ी चालक के साथ एसआई विरेंद्र सिंह व उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा बदतमीजी से पेश आने और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने के लाइव वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद एसपी सुरिंद्र भोरिया ने बिना देरी किए एसआई विरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया जबकि एसआई और उसके साथ वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने सुरिंद्र भोरिया ने कहा कि वीडियो में जिस तरह से दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी चालक पर नाजायज दबाव बनाकर उसके साथ बात मनवाने के लिए अपनी गुंडागर्दी दिखा रहे हैं ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले में सख्त कार्रवाई दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों का गाड़ी चालक से बदतमीजी का जो वीडियो सामने आय है वह लघु सचिवालय के पास का है।
वीडियो में पीसीआर वन पर तैनात एसआई विरेंद्र कुमार टाटा एस गाड़ी चालक को भाजपा दफ्तर में बैरिकेड्स ले जाने के लिए दबाव बनाता है और चालक द्वारा मना करने पर उसके साथ दोनों ही पुलिसकर्मी बदतमीजी से पेश आते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में एसपी ने तुरंत सख्त एक्शन लिया है।