फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुबह में ट्रक में फंदा लगाकर चालक ने की आत्महत्या

Thu, 14 Mar 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बिसला के पास वीरवार सुबह ट्रक में चालक फांसी के फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों को सूचित किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पहचान जींद के गांव बिड़ताना निवासी सूरजभान के रूप में हुई है। वह पिछले कई सालों से ट्रक पर चालक था और ट्रक में ही सोया करता था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह डायल 112 को किसी ने सूचना दी कि ट्रक के पीछे डाले के ऊपर जो सपोर्ट होती है उस पर फांसी लगाकर किसी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव फंदे पर लटका मिला। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। बताया जा रहा है कि चालक सूरजभान मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते आत्महत्या की है। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें