फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनेश ने जल संरक्षण व अभिक्षा ने मॉडल से हरित ऊर्जा का दिया संदेश

Mon, 01 Dec 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में आयोजित विज्ञान प्रययोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई प्रदर्शनी और जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता ने निरीक्षण किया। बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न सात थीम में विभिन्न विद्यालयों के खंड स्तर पर विजेता कुल 126 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


छात्र इस प्रदर्शनी में अनेकों प्रकार के विज्ञान और गणित के मॉडल बना कर लाए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना एवं जागरूकता पैदा करना था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडल से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम को मानिटरिंग तथा देखरेख जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार द्वारा की गई।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद विजय कुमार, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार मौजूद रहे। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में दीपक धमीजा, सुनील, सुरेश, सीमा,कुनाल वधवा, नीरज, मनोज बाबू शामिल रहे।
विज्ञापन


-

ये रहे परिणाम



स्थाई कृषि में प्रथम पुरस्कार सचिन राजकीय हाई स्कूल बोसवाल को मिला। द्वितीय स्थान पर अमीषा रानी पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर, तृतीय पुरस्कार अंकुश आरोही मॉडल स्कूल जल्लोपुर रहे।

-

जल संरक्षण में प्रथम स्थान दिनेश राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इंदाछोई रहे, द्वितीय स्थान पर अक्षय राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडली कलां, तृतीय स्थान पर पृथ्वी सिंह राजकीय हाई स्कूल सनियाना रहे।

-



हरित उर्जा में प्रथम पुरस्कार अभिक्षा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदड़ कलां, द्वितीय स्थान ललित पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना और तृतीय स्थान पर रिपांशु राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना रहे।

-

मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में प्रथम स्थान अनीषा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां, द्वितीय स्थान पर अवनीश राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना रहे जबकि तृतीय पुरस्कार पर अंकुश राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया रहे।

-

स्वास्थ्य और स्वच्छता में प्रथम स्थान मोहित कुमार पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना रहे, द्वितीय स्थान तनीषा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला को मिला तथा तृतीय स्थान यशदीप पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना रहे।

-



उभरती हुई प्रौद्योगिकीय में प्रथम पुरस्कार प्रदीप राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना को मिला। द्वितीय स्थान अमन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलां को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार भी यशदीप राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना ने हासिल किया।

-



प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और विकल्पों में प्रथम पुरस्कार नीलम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलीमंदोरी को मिला। द्वितीय स्थान पर सिमरन पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर पर मिला जबकि तृतीय पुरस्कार लिंकन राजकीय हाई स्कूल अलीपुर बरोटा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें