. टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री की कुर्सी पर बिठाकर मिठाई खिलाते मुख्यमंत्री मनोहर ला?
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जननायक जनता पार्टी के टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली की हरियाणा मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई है। जैसे ही देवेंद्र बबली ने शाम 4 बजे बाद कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, वैसे ही उनके पैतृक गांव बिढाईखेड़ा स्थित आवास पर ढोल बजने लगे। महिलाओं ने लड्डूू बांटकर और ढोल की थाप पर थिरकते हुए खुशियां मनाई। बबली के मंत्री बनने पर जेजेपी कार्यकर्ता राजू चितैन, संजय धतरवाल, बबल गिल, नवदीप राजन, सतीश नैन, जग्गू गिल, रमेश बुढाणिया, रामफल, राजेंद्र, रत्न, रामकिशन, राजबीर, जयबीर, धर्मबीर, सतबीर,राम सिंह, ईश्वर, हवा सिंह, सतपाल, जगदीश, ओम नंबरदार आदि ने हर्ष जताया।
---
उम्मीद है अब टोहाना हलके के विकास में आएगी तेजी
रमेश बुढाणिया व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवेंद्र सिंह बबली के मंत्री बनने से अब टोहाना हलके में विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। टोहाना हल्का हमेशा सत्ता के साथ रहा है, लेकिन जिस तेजी के साथ हल्के का विकास होना चाहिए था, उस तेजी के साथ नहीं हो पाया। अब उन्हें उम्मीद है कि टोहाना में विकास की गंगा बहने में मंत्री देवेंद्र बबली कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
---
नए साल पर मिला टोहाना को बड़ा तोहफा
टोहाना से जेजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हरियाणा व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रमेश गोयल व युवा सैनी सभा के प्रधान कुलदीप सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने देवेंद्र सिंह बबली को मंत्री बनाकर टोहाना हलके को नए साल का तोहफा दिया है। देवेंद्र सिंह बबली जुझारू विधायक हैं और उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, अब मंत्री बनने से हलके को और फायदा होगा।