फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशालाओं व ट्रस्ट को डी प्लान से मिलेंगे 80 लाख, बिश्नोई सभा को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की धर्मशालाओं व ट्रस्ट को डी प्लान के तहत काम करवाने के लिए जल्द राशि जारी हो सकती है। नप ने 80.50 लाख रुपये के प्रस्ताव अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को भेजे हैं। 18 प्रस्ताव नप ने डी प्लान के तहत भेजे हैं। इसके तहत 17 धर्मशालाओं व ट्रस्ट को विकास कार्य के लिए राशि जारी होगी। विकास कार्य के लिए सबसे ज्यादा 10 लाख रुपये बिश्रोई सभा को मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रीन पार्क में मरम्मत कार्य के लिए भी 10 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि अभी नप ने प्रस्ताव एडीसी कार्यालय को भेजे हैं। वहीं शहर में बंद पड़े विकास कार्यों के लिए बजट मिल सकता है। विधायकों को नगर निकाय क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसको लेकर निदेशक स्थानीय नगर निकाय ने प्रस्ताव मांगे है। नगर निकाय प्रस्ताव बनाएगा और उन्हें विधायकों के पास भेजेगा। विधायकों की अनुमति के बाद ये प्रस्ताव मुख्यालय में भेजे जाएंगे।
शहर में डी प्लान से होंगे काम
विकास कार्य खर्च होगी राशि
श्री गीता बिहारी सेवा समिति 3 लाख
श्री स्वर्णकार सभा सेवा सदन 4 लाख
श्री गुरू रविदास धर्मशाला 2 लाख
श्री लक्ष्मी नारायण धर्मशाला 5 लाख
श्री रघुनाथ धर्मशाला 5 लाख
श्री गीता धर्मशाला 5 लाख
श्री दिव्य योग आश्रम 5 लाख
श्री मेघवाल धर्मशाला 2 लाख
श्री सैनी धर्मशाला 3 लाख
बाबा रामदेव सेवा समिति 3 लाख
जयहनुमान सेवा समिति 4 लाख
श्री विचार आश्रम सेवा सदन 4 लाख
श्री रविदास छात्रावास 3 लाख
श्री पंचनंद सेवा ट्रस्ट 5 लाख
श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला 2.50 लाख
श्री बिश्रोई सभा 10 लाख
मरम्मत कार्य ग्रीन पार्क 10 लाख
डी प्लान के तहत प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव बनाकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को भेज दिए गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित प्रस्तावों के लिए राशि जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋषिकेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें