फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में नहीं रुक पाई नशा तस्करी

विज्ञापन
एसपी सुरिंद्र भोरिया। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला को ड्रग फ्री करने के सरकार के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वर्ष 2021 के नशा सप्लाई से जुड़े मामलों के आंकड़ों के अनुसार हर दूसरे दिन नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ है। तस्करों के बढ़ते मकड़जाल की वजह से जिले में नशे की मांग बढ़ गई। मांग को पूरा करने के लिए सप्लायर पूरे जोर-शोर से नशे की सप्लाई में लगे हैं।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात ये भी है कि आईपीएस संगीता कालिया और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच फतेहाबाद में नशे की बिक्री को लेकर हुई तू-तड़ाक के बाद सरकार द्वारा जिले में नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया और ताबड़तोड़ छापे मारने का अभियान चलाया गया। मगर कुछ समय तक आंशिक तौर पर नशा सप्लाई कम हुई। पिछले एक वर्ष में अब हालात ये बन गए हैं कि हर दूसरे दिन नशा सप्लायर पकड़े गए। वर्ष 2021 में 1 जनवरी से 18 दिसंबर तक जिला पुलिस ने कुल 196 केस नशा तस्करी के दर्ज किए और इन सभी केसों में कुल 373 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए। पुलिस नशे के क्षेत्र में अपनी सख्ती का नतीजा और उपलब्धि के तौर पर इन आंकड़ों को देख रही है। मगर ये आंकड़े सिर्फ पुलिस द्वारा पकड़े गए केसों के हैं, लेकिन जो तस्कर पुलिस की नजरों से बच कर नशा सप्लाई में कामयाब हो गए और कितनी ही मात्रा में नशे की खपत जिले में कर गए, उसका आंकड़ा किसी के पास नहीं है। संवाद
किस तरह का कितना नशा पुलिस ने पकड़ा
कुल मामले : 196
कुल आरोपी पकड़े : 373
हेरोइन बरामद : 3162.94 किलो
अफीम बरामद : 10.865 किलो
चूरापोस्त बरामद : 610.98 किलोग्राम
गांजा बरामद : 269.43 किलोग्राम
नशीली गोलियां : 82974 टैबलेट
सिरप शीशी : 178 शीशी
अफीम पौधे : 2200
नया साल शुरू होने से पहले गांवों में डिमांड खत्म करने का अभियान
शुक्रवार को हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य की ओर से जिले में पांच गांवों को ड्रग फ्री करने के अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत नव वर्ष शुरू होने से पहले ही जिला फतेहाबाद पुलिस नए एसपी सुरिंद्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में नए प्रारूप में नशा रोकने की शुरुआत करेगी। हालांकि, इस नए अभियान का कितना असर होगा, यह भविष्य के गर्भ में हैं।
विज्ञापन

कोट
पुलिस नशा सप्लाई रोकने पर पूरा फोकस कर रही है। साल भर में भी जितने लोग पकड़ में आए वे पुलिस की मेहनत से पकड़े गए। फिर भी अब पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए जिले में नशे की डिमांड को खत्म करने का अभियान शुरू कर दिया है। गांवों में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आमजन के सहयोग से कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें