फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आदेश के बाद भी नहीं बढ़ पाया डेंगू सैंपल

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बेशक अलर्ट जारी कर रखा है लेकिन सैंपलिंग को लेकर सरकारी और न ही निजी अस्पताल गंभीर है। एलाइजा सैंपल जिला नागरिक अस्पताल में कभी 12 तो कभी मात्र 4 ही भेजे जा रहे हैं। पिछले सात दिनों में लैब में मात्र 55 सैंपलों की जांच हुई है। लैब में न तो निजी अस्पताल आशंकित मरीजों के सैंपल भेज रहे हैं और न ही सरकारी अस्पताल। ये हालात तब हैं जब नागरिक अस्पताल की लैब में एलाइजा सैंपल की जांच बिल्कुल निशुल्क है।
विज्ञापन

एलाइजा सैंपल रिपोर्ट में बीमार मिलने पर ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि करता है। जिले में अब तक 279 डेंगू आशंकित के सैंपल लिए गए है और इसमें तीन बीमार मिले हैं।
पिछले सात दिनों में डेंगू के लिए गए सैंपल
दिन सैंपल बीमार मिले
22 सितंबर 11 0
23 सितंबर 11 0
24 सितंबर 0 0
25 सितंबर 17 1
26 सितंबर 0 0
27 सितंबर 4 0
28 सितंबर 12 0
पंचकूला से आई टीम ने सैंपल बढ़ाने के दिए थे आदेश
डेंगू अलर्ट को लेकर पिछले सप्ताह पंचकूला से आई टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को एलाइजा सैंपलों की जांच कम मिली। टीम ने सैंपल बढ़ाने के आदेश दिए थे। जिले भर के अस्पतालों से एलाइजा सैंपल जांच के लिए फतेहाबाद में स्थित नागरिक अस्पताल में भेजे जाते हैं। जिले में फिलहाल एलाइजा सैंपल जांच की सुविधा जिला नागरिक अस्पताल में ही है।
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू ने बरपाया था कहर
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 3
डेंगू को लेकर एलाइजा सैंपल की जांच कम है, इसे बढ़ाने के लिए सरकारी और निजी अस्पताल के चिकित्सकों को विभाग की तरफ से आदेश दिए जा चुके है। पंचकूला से आई टीम की तरफ से भी आदेश दिए गए थे। सैंपल बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि समय रहते डेंगू बीमारी का पता चल सके और उसका उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
फोटो नंबर 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें