फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी में फिर मिला डेंगू मरीज, जिले में संख्या हुई 16

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। बारिश के बाद अब डेंगू का खतरा और ज्यादा सताने लगा है। शहर के अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। चार दिन पहले भी अग्रवाल कॉलोनी में एक मरीज मिला था।
विज्ञापन

मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्वे करवाया। इसके अलावा मच्छरदानी बांटी। जिले मे अब डेंगू मरीजों की संख्या 16 हो चुकी है। गांव कुकड़ावाली में चिकनगुनिया का संदिग्ध मरीज मिला है। चिकनगुनिया की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जिले में अब तक मलेरिया और चिकनगुनिया का भी एक-एक मरीज मिल चुका है।
जिले में डेंगू-मलेरिया की स्थिति
वर्ष डेंगू मलेरिया
2015 189 88
2016 38 59
2017 419 42
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 0
2021 16 1
ये हैं डेंगू के लक्षण।
अचानक तेज बुखार का होना।
अचानक तेज सिर दर्द होना।
मांस पेशियों तथा जोड़ में दर्द होना।
आंखों के पीछे दर्द होना।
चिकनगुनिया के लक्षण।
बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन।
ठंड के साथ बुखार का अचानक बढ़ना।
सिर में दर्द होना।
कोट
डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। घरों में जाकर लारवा की जांच की जा रही है और मिलने पर उसे नष्ट भी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें