फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा डेंगू का प्रकोप, एक ही दिन में मिले 7 केस

विज्ञापन
सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले में एक दिन में ही सात नए केस मिले हैं। फतेहाबाद शहर में चार और रतिया में तीन नए केस मिले है। फतेहाबाद शहर में 11 केस मिलने की सूचना है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग केवल चार की ही पुष्टि कर रहा है। इसमें तीन मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 35 मरीज मिल चुके हैं। अकेले फतेहाबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 मरीज मिल चुके है। जिले में सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में मिले है।
स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे, लिए सैंपल
डेगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घरों और आसपास क्षेत्र में सर्वे किया। यहां पर टीम ने लारवा जांचा और परिवार के लोगों के सैंपल लिए। फतेहाबाद शहरी क्षेत्र के अग्रवाल कॉलोनी, ठाकर बस्ती, तहसील चौक, भीमां बस्ती, कबीर बस्ती में टीम ने शुक्रवार को सर्वे किया। यहां पर जिन घरों में डेंगू मरीज मिला है उनके परिवार के लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा लारवा जांचा। अधिकारियों की माने तो अभी तक लारवा मिलने पर करीब 2320 घरो को नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में इस साल अब तक ये मिले केस
बीमारी मरीज मिले
डेंगू 35
मलेरिया 2
चिकनगुनिया 6
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना।
- अचानक तेज सिर दर्द होना।
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना ।
- आंखों के पीछे दर्द होना ।
चिकनगुनिया के लक्षण
- बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन होना।
- कंपकपी व ठंड के साथ बुखार का अचानक बढ़ना
- सिर दर्द होना।
ऐसे रखें सावधानी
- डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडिज मच्छर दिन में काटता है, रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है।
- घरों के आसपास गड्डों को मिट्टी से भरवा दें।
- शरीर को ढककर रखें और मच्छररोधी दवा व क्रीम का प्रयोग करें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें।
- मलेरिया के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएं।
जिले में डेंगू के सात नए केस मिले है। कुल संख्या 35 हो गई है। जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां पर सर्वे करवाया जा रहा है। लोगों से भी अपील है अपने आसपास क्षेत्र में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें