फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी, 12 नए केस मिले, आंकड़ा 968 पहुंचा

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। वीरवार को जिले में डेंगू के 12 नए केस मिले और आंकड़ा 968 तक पहुंच गया है। अब तक 3704 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 968 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। अहम बात यह है कि 75 फीसदी मरीज फतेहाबाद शहरी क्षेत्र से है। सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद शहर में मिले है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की वीरवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक कबीर बस्ती निवासी 35 वर्षीय युवक, अशोक नगर निवासी 24 वर्षीय युवती, स्वामी नगर निवासी 39 वर्षीय युवक, हुडा सेक्टर निवासी 18 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन फतेहाबाद निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़ोपल निवासी 13 वर्षीय लड़का, गांव हिम्मतपुरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव धारसूल कलां निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
22 घरों में मिला लारवा, नोटिस जारी
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को 2150 घरों में जाकर सर्वे किया। इस दौरान 22 घरों में लारवा मिला है। टीम ने संबंधित घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। अब तक 4 लाख 36 हजार 580 घरों में सर्वे हो चुका है। इस दौरान 5370 घरों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की राय, अभी रखें सावधानी
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि पहले की तुलना में डेंगू के मरीज कम हो गए है, तापमान कम होने पर डेंगू का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि अभी डेंगू को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय काटता है। इसलिए ऐसे कपड़े डाले जो शरीर को ढक सकें।
डेंगू को लेकर सावधानी बरतें
डेंगू के जिले में वीरवार को 12 नए केस मिले हैं। लोग डेंगू को लेकर सावधानी बरतें। अगर डेंगू के लक्षण है तो जांच जरूर करवाएं। नागरिक अस्पतान में निशुल्क जांच होती है।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें