फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सेम की समस्या को लेकर प्रदर्शन, भट्टू उप तहसील कार्यालय पर ताला जड़कर रातभर धरने पर डटे रहे किसान

Thu, 11 Jan 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान नेता कमल बिसला ने कहा कि उनकी दो मुख्य मांगें हैं, जिनमें एक सेमग्रस्त क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाकर सेम के पानी को जमीन से कम करने और दूसरी सेम के क्षेत्र में सीमेंटिड ड्रेन बनाने का बजट पास करने की मांग हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में सेम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भट्टू कलां उप तहसील कार्यालय पर ताला जड़कर कड़ाके की ठंड में रात भर किसान धरने पर डटे रहे। किसानों ने 51 दिनों से उपतहसील कार्यालय के सामने भूमि सुधार आंदोलन चलाकर धरना दिया हुआ था। मगर इतने दिन के बावजूद भी जब प्रशासन व सरकार ने कोई सुध नहीं ली तो बुधवार को किसान महापंचायत के बाद उपतहसील कार्यालय को ताला जड़ दिया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद किसान मुख्य भवन के प्रांगण में ही धरना देकर बैठ गए। किसान नेता कमल बिसला के नेतृत्व में कई किसान रात को ही धरने पर डटे रहे। किसानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उपतहसील कार्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा।

सेमग्रस्त खेतों में ट्यूबवेल लगाने व पक्की ड्रेन बनवाने की मांग पर डटे हैं किसान
किसान नेता कमल बिसला ने कहा कि उनकी दो मुख्य मांगें हैं, जिनमें एक सेमग्रस्त क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाकर सेम के पानी को जमीन से कम करने और दूसरी सेम के क्षेत्र में सीमेंटिड ड्रेन बनाने का बजट पास करने की मांग हैं। जब तक उनकी यह दोनों मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक भट्टू उप तहसील को ताला लगाकर बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सेम के कारण क्षेत्र में खेती बर्बाद हो गई है। किसान परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया है। मगर सरकार इसके स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें