फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुलां और जाखल में डेंगू आशंकित सब्जी विक्रेता व महिला की मौत

Sat, 14 Oct 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/ कुलां/जाखल।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ डेंगू खतरनाक होने लगा है। डेंगू आशंकित कुलां में 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता संजीव उर्फ विक्की और जाखल में 52 वर्षीय महिला वीना की उपचार के दौरान मौत हो गई। फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक दोनों मरीजों की मौत की रिपोर्ट नहीं आई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर रहा है।
मामले के मुताबिक कुलां निवासी 24 वर्षीय युवा संजीव कुमार उर्फ विक्की की कुलां में सब्जी की दुकान करता था और अभी अविवाहित ही था। शनिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। परिजन उसका स्थानीय निजी अस्पताल इलाज करवा रहे थे। दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ने पर टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत ज्यादा खराब होने पर टोहाना के चिकित्सकोंं ने लुधियाना रेफर कर दिया था। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है युवक के प्लेटलेट्स कम हो गए थे।
विज्ञापन


जाखल की महिला ने हिसार में तोड़ा दम
जाखल के नई बस्ती वार्ड 9 निवासी वीना रानी 2-3 दिन से बीमार थी। शुक्रवार को टोहाना के निजी अस्पताल में तबीयत खराब के कारण भर्ती थी। हालत गभीर होने पर उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को करीब एक बजे वीना रानी ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।

कुलां में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
क्षेत्र में डेंगू आशंकित कई मरीज झोलाछाप और मेडिकल स्टोरों पर ही अपना उपचार करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांवों की सफाई व्यवस्था पर भी काई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डेंगू के खौफ के बावजूद गांव कुलां में स्वच्छता व्यवस्था शून्य है। गांव में मच्छर-मक्खियों का प्रकोप है। गांव में प्रवेश करते ही यहां गंदगी युक्त माहौल की तस्वीर खुद ब्याह होने लगती है। यहां जाखल रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय गंदगी से अटे हुए हैं। आलम ये है कि इन शौचालय का इस्तेमाल करना तो दूर की बात, जबकि धरातल पर दुर्गंध आते रहने से इनके बाहर खड़ा होना भी मुश्किल है।
विज्ञापन



जिले में ये है डेंगू की स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद 11
टोहाना 14
रतिया 1
भूना 1
जाखल 6
भट्टूकलां 9
बड़ोपल 6
भूथनकलां 4

डेंगू का जिले में शनिवार को नया केस नहीं मिला है। कुलां और जाखल में डेंगू से मरीजों की मौत की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अगर कोई रिपोर्ट आती है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी। जिले में अब तक 1167 मरीजों की डेंगू को लेकर जांच की गई है। 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें