फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क पर मिला पंजाब के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में दुर्घटनाग्रस्त बाइक का निरीक्षण करते सीन ऑफ क्राइम की टीम के सदस्य।
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर रतनगढ़ गांव के पास बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 24 वर्षीय युवक मनजोत सिंह की मौत हो गई। युवक पंजाब के मानसा जिले के गांव पाहवा का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार दोपहर को पंजाब से रतिया पहुंचे मृतक के परिजनों तथा अन्य गांववासियों ने हत्या का शक जताते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। गांव पाहवा निवासी मनजोत सिंह लाली रोड पर सर्विस स्टेशन पर काम करता था। बुधवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गैराज में काम करने वाला उसका भाई जगजोत सिंह भी पीछे से आ रहा था।
उसने देखा कि मनजोत सिंह सड़क पर घायल पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी तो घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनजोत के परिजन जगजोत सिंह, सुखदीप, सिंह, वासुदेव, साहिल, गुरदीप व अन्य ने वीरवार दोपहर को रतिया पहुंचकर पुलिस के समक्ष शक जताया कि कुछ लोगों के साथ मनजोत का झगड़ा चल रहा था। उन्हें शक है कि उन्हीं ने मनजोत की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दे दिया है। जब तक पुलिस हत्या करने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार करने पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद शहर थाना प्रभारी ने परिजनों को बताया कि कुछ युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने इस मामले में पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की भी मांग की। वहीं पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुला लिया। सीन ऑफ क्राइम की टीम डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में रतिया पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।

:: पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जिन लोगों पर परिजनों द्वारा शक जताया जा रहा है, पुलिस उनकी पड़ताल कर रही है। शव की विसरा रिपोर्ट जांच के लिए लैब में भेज दी गई है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रणजीत सिंह, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें