फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव चिम्मों व बुर्ज के बीच नहर में वीरवार को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को गांव चिम्मों व बुर्ज के बीच नहर में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा। जिस पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ही शव को बाहर निकाला। शहर के नागरिक अस्पताल में मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने संबंधित शव की सूचना आसपास गांवों के अलावा साथ लगते थानों में भी दी है। 72 घंटों तक भी अगर शव की पहचान नहीं हुई तो उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें