फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, गले व पैर में जंजीर से बंधे थे पत्थर

Fri, 26 May 2023 09:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टोहाना का किला मोहल्ला निवासी आशीष नामक व्यक्ति जब शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था तो वह जब लोहखेड़ा मे भाखडा नहर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि नहर में महिला का शव बहता हुआ टोहाना से लोहाखेड़ा जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव लोहाखेडा से जाने वाली भाखड़ा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के गले व पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे। पुलिस को शक है की  महिला की हत्या करके नहर में शव फेंका गया है। शव निकाल लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मे रखवा दिया है। 

विज्ञापन


महिला को पंजाब क्षेत्र से नहर में फेंका गया
महिला का शव पूरी तरह से गली सड़ी हालत में है जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला को पंजाब क्षेत्र से नहर में फेंका गया होगा। फिलहाल शव गांव लोहाखेडा में मिलने पर टोहाना शहर पुलिस ने IPC की धारा 201, 302 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

किला मोहला के अशीष ने दी सूचना
 जानकारी के अनुसार, टोहाना का किला मोहल्ला निवासी आशीष नामक व्यक्ति जब शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था तो वह जब लोहखेड़ा मे भाखडा नहर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि नहर में महिला का शव बहता हुआ टोहाना से लोहाखेड़ा जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दाहिने पैर में जंजीर से पत्थर बांधे गए
आशीष ने पुलिस को दिए बयान मे बताया कि उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने तक वह ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए। महिला के गले और दाहिने पैर में लोहे की जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे तथा शव पुरी तरह गल चुका था।

महिला के हाथ में पहने कड़े पर लिखा इंसां
शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मे पहुंचा दिया। वहीं पुलिस को प्राथमिक जांच में मृत महिला के हाथ में एक कड़ा मिला है, जिस पर इंसां लिखा हुआ है, इससे उसके डेरा श्रद्धालु होने का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस अब रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। किला मोहल्ला के रहने वाले आशीष के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला के शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। -सुरेंद्र कम्बोज, शहर थाना प्रभारी, टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें