फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: आंखों में मिर्च फैंककर महिला से साथ झीनाछपटी, गांव भूथनखुर्द के पास ढाणी काली कांकरा का मामला

Wed, 14 Feb 2024 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पीड़ित सुमित्रा ने बताया कि मुख्य रोड पर मोटरसाइकिल पर एक युवक और एक महिला बैठी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर बैठी महिला ने आंखों में मिर्च फैंक दी। इसके बाद कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार मोटरसाइकिल का रंग लाल था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भूथन खुर्द के ढाणी काली कांकरा में महिला की आंखों में मिर्च फैंककर मोटरसाइकिल सवार युवक और महिला कांनों की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में सदर पुलिस ने ढाणी काली कांकरा निवासी सुमित्रा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सुमित्रा ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय लकड़ी लेने के लिए धर्मपाल के घर के पास आई थी। मुख्य रोड पर मोटरसाइकिल पर एक युवक और एक महिला बैठी थी। इस दौरान महिला ने पीर बाबा पर जाने बारे पूछा। इसके बाद उसने कहा कि दूसरे मोहल्ले में जाकर पूछ लें। इसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठी महिला ने आंखों में मिर्च फैंक दी। इसके बाद कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार मोटरसाइकिल का रंग लाल था और वह अनपढ़ होने के कारण मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें