फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने के तीन आरोपी पकड़े, केस दर्ज करने में पुलिस को लगे चार घंटे

Mon, 04 Apr 2022 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

शिव चौक स्थित मकान पर पुलिस ने रविवार रात तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा थी। आरोपियों से 32 हजार रुपये की नकदी, 9 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
आईपीए के मैच पर सट्टा लगवाते पकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने रविवार रात करीब 9 बजे शिव चौक में छापा मारकर पंजाब और चेन्नई के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर क्रिकेट बुकी चलाकर सट्टा लगवा रहे तीन लोगों को मौके से पकड़ा। पकड़े गए तीनों आरोपियों को शहर थाने में रात 10 बजे से पहले लाया गया। मगर शहर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में करीब चार घंटे लग गए। तीन अप्रैल को जो मामला दर्ज होना था, उसे चार अप्रैल को करीब डेढ़ बजे दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में शिव चौक स्थित एक मकान में छापे मारकर मौके से तीन युवकों को नगदी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल निवासी शिव चौक, राकेश निवासी अप्पू नगर व अखिल निवासी तेहरिया मोहल्ला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की टीम के एचसी प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी तो उसे सूचना मिली कि शिव चौक स्थित में एक मकान में कुछ लोग आईपीएल के पंजाब और चन्नई के बीच चल रहे मैच में क्रिकेट बुकी चलाकर सट्टा लगवा रहे है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापे मारकर तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल व 32 हजार रुपये की नगदी के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


किराए के मकान में चल रहा था क्रिकेट बुकी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने क्रिकेट बुकी चलाने के लिए शिव चौक में राजकुमार नाम के व्यक्ति का मकान पर ले रखा था। टीम ने जब मौके पर रेड की तो आरोपी मोबाइल पर मैच सट्टा लगवा रहे थे। इसके अलावा रजिस्टर में एंट्री भी की जा रही थी। 

पकड़े गए आरोपी करना चाहते थे सेटिंग, वीडियो में आया सामने 
पुलिस ने जब मकान में रेड करके क्रिकेट सट्टा लगाते हुए पकड़ा तो उनके पास मोबाइल, लैपटॉप और रजिस्टर था। वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों युवक बेड पर बैठे है। इनमें से एक युवक पुलिस टीम को कह रहा है कि कर लेते हैं और मोबाइल उठाने का प्रयास करता है। मगर पुलिस टीम मोबाइल नहीं उठाने देती है। 

मकान मालिक को भी पकड़ा जाएगा : एसएचओ 

शहर में कई जगह क्रिकेट बुकी का काम चल रहा है। शिव चौक में एक मकान में क्रिकेट सट्टा चलने की सूचना मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो तीन युवक क्रिकेट सट्टा खेलते हुए मिले। मौके से मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की है। आरोपियों को थाने लाया गया और फिर पूछताछ करके गिरफ्तार किया गया। मामले में मकान मालिक को भी जल्द काबू किया जाएगा। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें