फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सालमखेड़ा के गुरुद्वारे में दानपात्र और लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर नकदी चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 12 Feb 2022 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सालमखेड़ा के गुरुद्वारा में हजारों की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी ने दान पात्र तोड़कर नकदी चुराई व लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर 3200 रुपये निकाले।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव सालमखेड़ा के गुरुद्वारे में दानपात्र और लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा साहिब में अंजाम दी गई चोरी यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि 10 फरवरी की रात करीब सवा 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दीवार फांद कर घुसा। आरोपी ने मुख्य यानी वर्तमान दरबार हाल को खोलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। उसके बाद निर्माणाधीन नई इमारत में लगी मिनी दान पेटिका तोड़कर उसमें से नकदी निकाल ली जो कि लगभग दो से चार हजार रुपये प्रति माह निकलती है।

इसके बाद आरोपी ने लाइब्रेरी में पहुंचा जहां रखी मेज की दराज तोड़कर 3200 रुपये निकाल लिए। ये रुपये कमेटी सचिव ने मेज की दराज में रखे थे। प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि खुशकिस्मती यह रही कि मेन दरबार हाल का दरवाजा न खुलने से बेअदबी की बड़ी घटना होने से बच गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें