फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने अनिल विज का पुतला फूंका

Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर मंत्री विज का पुतला फूंका। संगठनों ने मंत्री से माफी मांगने की मांग भी की। इस दौरान  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी दलित नेता बनवारी लाल खोबड़ा ने कहा कि फतेहाबाद में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा जिले की एसपी संगीता कालिया के साथ जो व्यवहार किया उसके विरोध में उनका पुतला फूंका गया है।

इस व्यवहार से समाज को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रदर्शन अनुसूचित जाति कर्मचारी वेलफेयर समिति हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, श्री गुरू रविदास बाणी प्रचार मंडल, श्री गुरू रविदास सत्संग प्रबंधक कमेटी, श्री गुरू रविदास सभा, धमभूमि शाखा टोहाना, आल हरियाणा इम्पलायज शेडयूल कास्ट, जागृति मंच आदि संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें