फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया खागी में चुनावी संघर्ष, आठ लोग घायल

Sun, 29 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के मुकुंदी की पत्नी बसंतो देवी और सुगरपाल की पत्नी प्रवेश कुमार ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा है। रविवार सुबह सुगरपाल का पुत्र शालू खेत पर जा रहा था। आरोप है कि मुकुंदी पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में घेर कर पीट दिया। वह भाग कर गांव पहुंचा। घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। कुछ ही देर में सुगरपाल पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव चालू हो गई। कई फायर भी हुए। इसमें विकलांग सीमा (23) पत्नी नरोत्तम, ऊषा (25) पत्नी राजवीर, अमन (8) पुत्र सुरेंद्र पाल, शालू (24) पुत्र सुगरपाल, प्रवेश (36) पुत्र सुगरपाल, बसंतो देवी (40) पत्नी मुकुंदी समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खबर मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बसंतो देवी की ओर से शालू, संजू, सूखपाल, रामपाल और प्रवेश की ओर से ग्रीश, चरन सिंह, धूम सिंह, गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में मारपीट हुई है। 24 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामलखन यादव, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें