पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव अकावाली में दुकानदार से लूट हुई है। टोहाना अपने घर वापस लौट रहे एक बुजुर्ग दुकानदार से जमालपुर दमकोरा रोड पर तीन व्यक्तियों ने मारपीट कर मोबाइल, नकदी व दुकान की चाबी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है।
सदर थाना प्रभारी शादी राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
टोहाना के रामनगर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह गांव अकावाली में कई वर्षों से किराने की दुकान कर रहा है। सोमवार रात करबी 10 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जमालपुर से दमकोरा रोड पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसपर हमला कर मारपीट की। इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपी उसका मोबाइल फोन, 8500 रुपये कैश और दुकान की चाबी छीन ली। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) के तहत केस दर्ज शुरू कर दिया है