फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: मेले में 10 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन छीनी, रानियां की दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 04:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने बताया कि अमावस्या पर झाड़साहब गुरूद्वारा में मेला लगता है। वह भी गुरूद्वारा में माथा टेकने के लिए गई थी। मेले में भीड़ होने के कारण दो महिलाएं उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गई। उसने पकडऩे का प्रयास किया लेकिन महिलाएं भाग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया रोड पर झाड़साहब गुरूद्वारा में अमावस्या पर लगे मेले में 10 महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिए गए। छीनाझपटी की वारदात को दो महिलाओं और गिरोह के अन्य साथियों ने अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने ढाणी ठोबा निवासी अनीता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला रानियां निवासी बीबी और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाओं को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया है।

विज्ञापन


गुरूद्वारा में अमावस्या पर लगे मेले में पहुंचे थे श्रद्वालु
रिमांड के दौरान छीनाझपटी की कई वारदातों को खुलासा हो सकता है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने बताया कि अमावस्या पर झाड़साहब गुरूद्वारा में मेला लगता है। वह भी गुरूद्वारा में माथा टेकने के लिए गई थी। मेले में भीड़ होने के कारण दो महिलाएं उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गई। उसने पकडऩे का प्रयास किया लेकिन महिलाएं भाग गई।

एक दिन के रिमांड पर महिलाएं, गिरोह देता है छीनाझपटी की वारदात को अंजाम
इस दौरान पता चला कि हिसार के मिगनी खेड़ा निवासी बाधोदेवी की सोने का ताबीज, हिसार के किरतान निवासी बिरमा देवी का सोने का ताबीज, चार मरला कॉलोनी निवासी कमला देवी की सोने की चेन, अशोक नगर निवासी सपना का सोने का लॉकेट, भिरड़ाना निवासी सिमरन के गले से सोने की चेन, शक्ति नगर निवासी उषारानी के गले से सोने की चेन, राजीव कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी की के गले से सोने की चेन, अशोक नगर निवासी पायल के गले से सोने की चेन और अंबेडकर नगर निवासी नैंसी के गले से मंगलसूत्र छीनकर ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि इन वारदातों को तीन महिलाओं और दो व्यक्तियों ने मिलकर अंजाम दिया है। जिसमें रानिया निवासी महिला बीबी और सीमा और सरिता शामिल है। गुरूनानकपुरा चौकी पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी दोनों महिलाओं को काबू कर लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
छीनाझपटी मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड मांगा जाएगा। - महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें