फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में युवक की गर्दन काटकर हत्या: पांच माह बाद होनी थी शादी, माैके से मिली खून से लथपथ कस्सी

Mon, 19 Jan 2026 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया

सार

युवक का नजदीक के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था और उसी से रिश्ता तय हुआ था। पांच माह बाद शादी होनी थी। 
विज्ञापन
माैके से मिली कस्सी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया के गांव महमदकी में रविवार रात को एक युवक की हत्या कर दी गई। कस्सी से युवक पर हमला किया गया है। मौके पर कस्सी खून से लथपथ मिली है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


युवक का नजदीक के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था और उसी से रिश्ता तय हुआ था। पांच माह बाद शादी होनी थी। 

गांव महमदकी के जगविंदर सिंह रविवार को अपने खेत में गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद खेत में जाकर देखा। वहां बने एक कमरे में जगविंदर का शव पड़ा मिला। शुरुआत में परिजनों को लगा कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन बाद में उन्हें खून से सनी हुई एक कस्सी भी वहीं रखी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के पिता अवतार सिंह ने बताया कि परिवार के लोग भोग पर गए हुए थे। खेत में सिंचाई की बारी थी, इसलिए जगविंदर खेत चला गया। शाम को करीब पांच बजे चचेरे भाई ने सूचना दी। मारने के बाद आरोपी ने कमरे पर लगे शटर को भी आधा नीचे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें